विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2011

'अन्ना की चुनौती से चुनावी मैदान में निपटेंगे'

लगातार बढ़ते दबाव के बीच सोनिया गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को अन्ना हजारे से भिड़ने के लिए तैयार किया।
नई दिल्ली: लगातार बढ़ते दबाव के बीच सोनिया गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को अन्ना हजारे से भिड़ने के लिए तैयार किया। उन्होंने अन्ना हजारे की चुनौती से चुनावी मैदान में निपटने की ओर इशारा किया। चुनाव के वक्त कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती अन्ना हज़ारे भी हैं और सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को हजारे का मुकाबला करने के लिए मंत्र दे दिया है। इस सिलसिले में सोनिया गांधी शनिवार सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलीं। दरअसल, अन्ना हजारे कह चुके हैं कि मजबूत लोकपाल नहीं आया तो वह और उनकी टीम पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। ये बैठक अन्ना के इसी ऐलान की काट ढूंढने के लिए की गई जिसमें सोनिया ने पार्टी को साफ़ लाइन दे दी। 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anna Hazare, अन्ना, चुनौती, चुनावी, मैदान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com