विज्ञापन
7 years ago
यूपी:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के पीड़ितों से मुलाकात की है. इस दौरान प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजा देगी. मेरा मकसद पूरा हुआ. बता दें कि उन्हें शुक्रवार को मिर्जापुर जिला प्रशासन ने सोनभद्र जाते समय हिरासत में ले लिया था. प्रियंका सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिलने उनके गांव जा रही थीं. वहीं टीएमसी सांसदों का एक दल भी सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने आज आया था लेकिन उन्हें बनारस एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया.  बता दें कि यूपी  के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोनभद्र हत्याकांड के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था. योगी ने लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि इस घटना की नींव 1955 में ही पड़ गई थी, जब कांग्रेस की सरकार थी. योगी के मुताबिक सोनभद्र के विवाद के लिए 1955 और 1989 की कांग्रेस सरकार दोषी है. उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन को 1955 में आदर्श सोसाइटी के नाम पर दर्ज किया गया था. इस जमीन पर वनवासी समुदाय के लोग खेती-बाड़ी करते थे. बाद में इस जमीन को किसी व्यक्ति के नाम 1989 में कर दिया गया. 1955 में कांग्रेस की सरकार थी. 
 

LIVE Updates On Sonbhadra Massacre

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Sonbhadra Massacre, Priyanka Gandhi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com