पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुडी गांव ने अपनी खुद की अदालत बनाकर एक किशोरी को थूक चाटने का आदेश दिया, जिसे मानने से किशोरी ने इनकार कर दिया, और मंगलवार सुबह उसकी नग्न लाश उसी के घर के करीब रेल की पटरियों पर पड़ी मिली। गांव की उस अदालत का नेतृत्व कथित रूप से राज्य में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस की महिला पार्षद कर रही थी।
किशोरी के परिवार ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में रेप और हत्या का आरोप लगाते हुए 13 लोगों को नामजद किया है, जिनमें उक्त महिला पार्षद नमिता रॉय के पति का नाम भी शामिल है। इनमें से तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
बताया जाता है कि इस किशोरी की उम्र लगभग 15 वर्ष थी, और उसे आखिरी बार उस समय विरोध करते हुए देखा गया था, जब 'सालिशी सभा' (गांव की खुद बनाई हुई अदालत) के आदेश पर उसके पिता की इस वजह से पिटाई की जा रही थी, क्योंकि वह खेती के लिए किराये पर लिए पॉवर टिलर का किराया नहीं चुका पाया था।
जब किशोरी ने गांववालों को उसके पिता को पीटने से रोका, तो 'अदालत' का गुस्सा उसकी तरफ घूम गया। किशोरी इस घटना के बाद अचानक लापता हो गई, और फिर कुछ ही घंटों के बाद उसकी लाश रेल की पटरियों के पास पड़ी मिली।
किशोरी की लाश सबसे पहले गणेश प्रसाद नामक व्यक्ति ने देखी, जिसने बताया, "सुबह 8:15 बजे मैंने एक लाश देखी... मैंने इससे पहले इस तरह का कुछ नहीं देखा था... अगर कोई ट्रेन के नीचे कुचला भी जाता है, तो उसके टुकड़े हो जाने के बावजूद बदन पर कपड़े होते हैं, लोकिन इस मामले में सिर्फ कंधे पर कपड़ा था..."
किशोरी को प्रताड़ित करने वाले गांववालों का दावा है कि किशोरी ने आत्महत्या की है, जबकि इसके विपरीत किशोरी के एक करीबी रिश्तेदार का कहना है कि गांववालों ने किशोरी को खुलेआम धमकी दी थी। उन्होंने बताया, "मेरे बहनोई को पीटा गया, और मेरी भान्जी ने उसका विरोध किया... उन्होंने (गांववालों ने) उसे धमकी दी... अगर उसने आत्महत्या की थी, तो उसके बदन पर कपड़े क्यों नहीं थे...? मुझे लगता है कि उन्होंने पहले उसके साथ रेप किया, फिर हत्या कर दी..."
तृणमूल कांग्रेस ने मामले में किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया है, लेकिन मामला राजनैतिक बन चुका है, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी पार्टी माकपा के छात्र कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में विरोध-प्रदर्शनों का आह्वान किया है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं