सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को तेजस्वी यादव के 'गुजराती ठग' वाले बयान से संबंधित मामले में अपना फैसला सुनाएगा. तेजवी ने इस मामले की सुनवाई यानी ट्रायल गुजरात से बाहर किसी अन्य राज्य में कराने की गुहार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने पिछले सोमवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था.
तेजस्वी यादव के बयान के खिलाफ गुजरात के रहने वाले हरेश मेहता ने तेजस्वी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था. मेहता ने आरोप लगाया कि तेजस्वी के बयान से गुजरातियों की मानहानि हुई है. याचिका पर पिछले हफ्ते सुनवाई के बाद जस्टिस एएस ओक और जस्टिस उज्जल भुइयां ने तेजस्वी यादव के माफीनामे पर नोटिस लेने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.
तेजस्वी ने पहले दाखिल माफीनामे में जिस अंदाज में लिखा था उससे कोर्ट संतुष्ट नहीं था. कोर्ट ने दोबारा दो टूक स्पष्ट माफीनामा दाखिल करने को कहा तो तेजस्वी ने उसी मुताबिक बिना शर्त माफीनामा दाखिल किया. तेजस्वी यादव ने बीते साल मार्च में बयान दिया था कि 'अब की परिस्थितियों में सिर्फ 'गुजराती ही ठग' हो सकते हैं और उनकी धोखाधड़ी को माफ भी कर दिया जाएगा.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
तेजस्वी यादव के इस बयान के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद निवासी हरेश मेहता ने तेजस्वी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था. मेहता ने आरोप लगाया कि तेजस्वी के बयान से गुजरातियों की मानहानि हुई है.
ये भी पढ़ें- NCB ने नशीले पदार्थों के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3 मैक्सिकन नागरिकों समेत 9 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड : बनभूलपुरा में 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए, कर्फ्यू केवल बनभूलपुरा तक ही सीमित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं