कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब कांग्रेस के सामने सीएम किसे बनाया जाए, ये एक बड़ी चुनौती है. हालांकि, पार्टी की तरफ से आए बयान के मुताबिक कर्नाटक में अगला सीएम कौन होगा इसका फैसला पर्यवेक्षकों के तमाम विधायकों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस जल्द ही सीएम के नाम पर मुहर लगा सकती है. इन सब के बीच कर्नाटक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रविवार को कहा कि मैंने पार्टी के लिए कई बार कुर्बानी दी है.
बता दें कि डीके शिवकुमार जो फिलहाल कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष है. उन्होंने रविवार को यह बयान कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लिंगायत समुदाय के धार्मिक केंद्र तुमकुर में सिद्धगंगा मठ का दौरा करने के बाद दिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है"
डीके शिवकुमार ने इस दौरान कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरा सिद्धारमैया से किसी बात को लेकर मतभेद है, लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि इस तरह की तमाम बाते गलत है. सिद्धारमैया और मेरे बीच किसी तरह कोई मतभेद नहीं है. मैंने पार्टी के लिए कई बार कुर्बानी दी है और सिद्धारमैया जी के साथ खड़ा भी रहा हूं. मैंने हमेशा ही सिद्धारमैया को अपना सहयोग दिया है.
"जल्द होगा सीएम के नाम का ऐलान"
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब पार्टी ने मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी की ओर से तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है. वह विधायकों से बात करेंगे और रिपोर्ट देंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री का चयन हो जाएगा. इसके साथ ही खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई विवाद नहीं है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बहुमत हासिल करने के बाद ही मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो चुकी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं