विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2020

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, लेकिन हाईकोर्ट ने लगाई हैं ये शर्तें

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को आज (बुधवार) बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी है.

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, लेकिन हाईकोर्ट ने लगाई हैं ये शर्तें
रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली है. (फाइल फोटो)
  • रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सशर्त दी जमानत
  • रिया को पुलिस स्टेशन में लगानी होगी हाजिरी
मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को आज (बुधवार) बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी है. रिया के अलावा सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है. वहीं रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्देल बासित परिहार की जमानत याचिका खारिज कर दी गई. रिया चक्रवर्ती को जमानत देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुछ शर्ते लगाई हैं...

  • रिया चक्रवर्ती को अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा कराना होगा.
  • रिया चक्रवर्ती को अगले 10 दिन तक रोजाना मुंबई पुलिस के पास पहुंचकर हाजिरी देनी होगी.
  • रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये का जमानत बॉन्ड देना होगा.
  • रिया चक्रवर्ती कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकतीं.

29 सितंबर को सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सारंग वी कोतवाल ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. 7 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाना था. आज फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जेल में बंद रिया चक्रवर्ती, दीपेश और सैमुअल को जमानत दे दी. जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के साथ ही सभी की जमानत का विरोध किया.

किस बात पर हुई थी सुशांत सिंह राजपूत से अनबन? रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया

NCB की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने अदालत में कहा कि रिया न सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं बल्कि वो उसे फाइनेंस भी करती थीं, मतलब वो अवैध ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट में शामिल थीं, जो समाज के लिए घातक है क्योंकि कोई भी हत्या या गैर इरादतन हत्या की वारदात एक परिवार को प्रभावित करती है लेकिन मादक पदार्थों का नशा पूरे समाज को प्रभावित करता है. वहीं दूसरी ओर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने हाईकोर्ट के सामने इस मामले में कोई भी सबूत न होने का दावा किया और उन्होंने ड्रग्स के लिए वित्तीय पोषण की धारा 27A को लगाए जाने को चुनौती दी.

Rhea Chakraborty की रिहाई की कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने की मांग तो स्वरा भास्कर का यूं आया रिएक्शन

NCB ने सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल में अब तक रिया चक्रवर्ती सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. NCB का दावा है कि सभी आरोपी बॉलीवुड ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा हैं, हालांकि सिर्फ कुछ गिने-चुने आरोपियों के पास से ही ड्रग्स की बहुत कम मात्रा में बरामदगी को लेकर जांच एजेंसी भी सवालों के घेरे में है. 20 में से 5 आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन रिया की जमानत अर्जी अब तक मजिस्ट्रेट कोर्ट और सत्र न्यायालय से खारिज हो रही थी.

VIDEO: बॉलीवुड सितारों पर NCB का कसता शिकंजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty Bail Condition, Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty, Showik Chakraborty, Ncb
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com