गुलाम हसन भट्ट ने देश की सबसे कठिन नौकरियों में से एक यानि जम्मू-कश्मीर में पुलिस बल का नेतृत्व किया. लेकिन कल शाम के उनके 10 कदम जिंदगी के सबसे भारी कदम होंगे. दरअसल उन्हें बड़े दर्द के साथ अपने युवा बेटे हुमायूं के शव तक जाना पड़ा. गुलाम हसन भट्ट एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे हैं. उनके बेटे कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए. गुलाम हसन भट्ट के बेटे हुमायूं के शव के पास जाने और उस पर पुष्पांजलि अर्पित करने के एक वीडियो ने हर किसी को झकझोर कर दिया है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं, अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए तीन वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों में से एक थे. अभी भी जारी मुठभेड़ में चंडीगढ़ के कर्नल मनप्रीत सिंह और हरियाणा के मेजर आशीष की भी जान चली गई. कथित तौर पर गोलीबारी में हुमायूं को भारी चोटें आईं और भारी खून बह जाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. कल शाम बडगाम में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बहादुर पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि दी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लेफ्टिनेंट गवर्नर के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जेकेपी के डीएसपी हुमायूं भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. मैं कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं. पूरा देश इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है " हुमायूं के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है जो की कुछ वक्त पहले ही परिवार में आया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने दिल तोड़ने वाला बताया और युवा पुलिस अधिकारी के बलिदान को सलाम किया.
In solemn tribute to the unwavering valor of Col Manpreet Singh,Major Ashish Dhonak & DSP Humayun Bhat who laid down their lives leading from the front during this ongoing operation. Our forces persist with unwavering resolve as they encircle 2 LET terrorists including Uzair Khan
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) September 14, 2023
कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर बताया, ''कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट, जिन्होंने इस अभियान के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी, उनकी अटल वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए हमारी सेनाएं उजैर खान सहित लश्कर के दो आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं.'' अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके के गडोले क्षेत्र में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, एक मेजर रैंक के अधिकारी और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए थे.
ये भी पढ़ें : Nipah virus: केरल में निपाह वायरस के 5 केस, संपर्क में आए 706 लोगों में 77 हाई रिस्क पर
ये भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन की पहली संयुक्त रैली भोपाल में की जाएगी आयोजित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं