घाटी में शुरू की गई मोबाइल फोन सेवा
नई दिल्ली:
- घाटी में 17 एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं भी शनिवार को बहाल कर दी गईं हैं. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक टेलीफोन एक्सचेंज में से 17 को बहाल कर दिया गया.
- दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड और पहलगाम इलाकों में भी फोन सेवाएं बहाल की गई हैं. बता दें कि इससे पहले आतंकवादी हमले की आशंका और नियंत्रण रेखा पर तनातनी बढ़ने के बीच कश्मीर घाटी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाए जाने के साथ ही रविवार को तनाव की स्थिति बनी रही थी .
- पुलिस ने कहा था कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये ऐहतियाती कदम के तौर पर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गयी हैं.
- जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा बीच में ही समाप्त करने और तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से जल्द से जल्द घाटी छोड़ने के लिए कहे जाने के बाद परेशान स्थानीय लोग घरों में जरूरी सामानों का स्टॉक करने के लिए दुकानों और ईंधन स्टेशनों पर बड़ी-बड़ी लाइनों में खड़े नजर आए.
- राज्य के पांच जिलों में 2जी इंटरनेट की सेवाएं भी शुरू कई गईं.
- वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही राज्य के कई इलाकों में 3जी और 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी शुरू की जाएंगी.
- श्रीनगर इलाके के सिविल लाइंस इलाके में शनिवार सुबह कुछ दुकाने खोली गईं. हालांकि अधिकारी ने बताया कि मुख्य तौर पर अन्य दुकानें और पेट्रोल पंप बंदर रहे.
- प्रशासन के अनुसार राज्य में सरकारी दफ्तर पूरी तरह से काम कर रही है.
- राज्य के सभी स्कूल अगले सप्ताह खोले जाएंगे. इसे लेकर प्रशासन ने सभी तरह की तैयारी कर ली है.
- 05 अगस्त को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने के बाद घाटी में मोबाइल इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu And Kashmir, Landline Services Restored In Jammu And Kashmir, Section 370 Scrapped