विज्ञापन

गुजरात से महाराष्ट्र तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, असम के 8 जिले प्रभावित, Video में देखिए बाढ़ की मार

Gujarat and Assam Floods: असम और गुजरात इस वक्त बाढ़ की मार झेल रहे हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को भी दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. असम के 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

गुजरात से महाराष्ट्र तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, असम के 8 जिले प्रभावित, Video में देखिए बाढ़ की मार
असम गुजरात में बाढ़ का अलर्ट
  • गुजरात और असम दोनों राज्य इस वक्त भारी बारिश की वजह से बाढ़ की मार झेल रहे हैं.
  • भारतीय मौसम विभाग ने 1 अगस्त को भी दोनों राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • बारिश की वजह से दोनों राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

असम और गुजरात में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है. दोनों राज्यो में मॉनसून की विभीषिका ने भारी तबाही मचा रखी है. भारतीय मौसम विभाग ने 1 अगस्त को भी दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने गुजरात के लिए 'हाई अलर्ट' जारी किया है, जबकि असम में बाढ़ का संकट लगातार गंभीर बना हुआ है. बाढ़ की स्थिति के कई वीडियो भी आए हैं. वहीं दोनों राज्यों में आज भी सुबह से बारिश का दौर जारी है.  मौसम विभाग ने शनिवार के दिन दोनों राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्योंकि अगले 2 से 3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. 

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

असम फिलहाल बाढ़ की मार झेल रहा है. यहां बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 हो गई है. जबकि 2.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं. असम में आठ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. गोलाघाट, शिवसागर, विश्वनाथ, चराइदेव, कामरूप, जोरहाट, धेमाजी और नागांव जिले बाढ़ की चपेट में हैं. बाढ़ की वजह से विस्थापित परिवारों के लिए सभी जिलों में अलग-अलग राहत कैंप खोले गए हैं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहा है. नदियों में जलस्तर अभी भी ऊंचा बना हुआ है. राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. मौसम विभाग ने असम में अगले कुछ घंटों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. 

गुजरात के 13 जिलों में अलर्ट 

मौसम विभाग ने गुजरात के 13 जिलों में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अहमदाबाद, आणंद, अरावली, भरूच, भावनगर, डांग, गांधीनगर, खेड़ा, नर्मदा, नवसारी, साबरकांठा, सूरत, तापी, वडोदरा और वलसाड जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. जबकि यहां स्कूलों को भी बंद करने का फैसला किया गया है. अलग-अलग जिलों में प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को यहां कुछ दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

सूरत में भारी बारिश 

गुजरात का सूरत जिला इस बार बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है. यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 24 इंच बारिश हो चुकी है. ऐसे में सूरत में प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हैं. मौसम विभाग ने यहां आने कुछ घंटों में इस जिले में और बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में यहां स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां पहले ही की जा चुकी है. गुजरात के सूरत में लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. ऐसे में यहां लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. 

गुजरात के वलसाड जिले में बाढ़ की वजह से परेशानियां बढ़ गई हैं. यहां कुछ लोग रात में बाढ़ में फंस गए थे. जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. फायर डिपार्टमेंट ने वलसाड में बाढ़ प्रभावित औरंगा नदी क्रॉसिंग पर फंसे कई लोगों को सफलतापूर्वक बचाया है. 

ये भी पढ़ेंः यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 1 अगस्त के लिए IMD अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Flood, Assam Flood, Gujarat Weather, Assam Weather, Assam Flood Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com