विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

रयान स्कूल हत्याकांड: एसआईटी ने अदालत से कहा - सबूत नष्ट करने का प्रयास किया गया

पुलिस ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल समूह के लीगल हैड फ्रांसिस थॉमस और एचआर हैड जेयस थॉमस को गिरफ्तार किया.

रयान स्कूल हत्याकांड: एसआईटी ने अदालत से कहा - सबूत नष्ट करने का प्रयास किया गया
एसआईटी ने सोहना अदालत को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सबूतों को नष्ट किया गया...
गुरुग्राम: गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल परिसर में सात वर्षीय स्कूली छात्र की निर्मम हत्या के संबंध में गुरुग्राम पुलिस ने स्कूल के दो शीर्ष अधिकारियों को सोमवार को गिरफ्तार किया और कहा कि मामले में सबूत नष्ट करने का प्रयास किया गया. पुलिस ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल समूह के लीगल हैड फ्रांसिस थॉमस और एचआर हैड जेयस थॉमस को गिरफ्तार किया. इन्हें सोहना की अदालत में पेश किया गया था जिसने उन्हें दो दिनों के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया.

गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कहा कि मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का मानना है कि मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की गई.

खिरवार ने कहा, "एसआईटी ने सोहना अदालत को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सबूतों को नष्ट किया गया. बच्चा जहां मृत पाया गया था, वहां घटनास्थल से खून के धब्बों को धोने का प्रयास किया गया. उसके पानी के बोतल और बैग पर लगे खून के निशान को मिटाने का प्रयास किया गया. कुछ अन्य सबूतों से भी छेड़छाड़ की गई."

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम स्कूल में बच्चे की हत्या: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और हरियाणा सरकार को भेजा नोटिस

खिरवार ने कहा कि आरोप पत्र दायर करते वक्त स्कूल प्रबंधन या किसी अन्य कर्मचारी के इसमें संलिप्त पाये जाने पर उनके खिलाफ हम लोग उचित धाराएं लगाएंगे. हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून प्रबंधन मोहम्मद अकील ने भी अपराध स्थल का दौरा किया था.



गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में स्कूल मैनेजमेंट के दो सीनियर अधिकारियों को गिरफ्तार हो चुके हैं. स्कूल के रीजनल हेड और एचआर हेड को गिरफ्तार किया जा चुका है. दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. सोहना थाने के एसएचओ को भी सस्पेंड कर दिया गया है. 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ryan School Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com