भारत के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा की तबीतयत बिगड़ने की खबर आ रही थी. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन ने अब खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं. मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण मेडिकल चेकअप करवा रहा हूं. इसमें चिंता का कोई कारण नहीं है. मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें.
Thank you for thinking of me ? pic.twitter.com/MICi6zVH99
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) October 7, 2024
इससे पहले खबरें आ रही थी कि तबीयत बिगड़ने के बाद रतन टाटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जैसे ही उनके भर्ती होने की खबर आई, वैसे ही लोग उनकी सेहत को लेकर फिक्र जताने लगे. इससे पहले की ये अफवाह जोर पकड़ती, उन्होंने खुद के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर बताया कि उनकी तबीयत सही वो बस चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं. ऐसे में किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही लोगों और मीडिया से भी गलत खबरें ना फैलाने की अपील भी की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं