टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 18 अगस्त, 2026 को AGM की (सालाना आम बैठक) बैठक होने वाली है, उससे पहले ही इन्होंने अपने पद से इस्तीफे दिया है. एन. चंद्रा का कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म हो रहा है. चंद्रशेखरन का जन्म 1963 में तमिलनाडु में हुआ था. ये एक किसान परिवार से नाता रखते हैं. चंद्रशेखरन के पिता वकील हुआ करते थे. लेकिन जब उनके दादाजी का निधन हुआ, तो पिता ने परिवार की खेती पर ध्यान दिया. चंद्रशेखरन हर रोज 3 किलोमीटर पैदल चलकर अपने तमिल-मीडियम सरकारी स्कूल जाते थे.
कुछ साल तमिल-मीडियम सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंग्लिश-मीडियम स्कूल में दाखिला लिया. 10वीं कक्षा पास करने के बाद, वो त्रिची चले गए और यहां से आगे की पढ़ाई की. इसके बाद इन्होंने कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया और एप्लाइड साइंसेज में बैचलर डिग्री हासिल की. साल 1987 में चंद्रशेखरन ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की.
टाटा में इंटर्न के तौर किया काम
मास्टर डिग्री के आखिरी साल में, उन्हें TCS के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिला. बतौर इंटर्न उन्होंने TCS के साथ अपनी करियर की शुरूआत की. इसके बाद उन्होंने केवल तरक्की मिली. साल 2007 में इस कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बने और 2009 में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बने. जबकि 2017 में चंद्रशेखरन टाटा के चेयरमैन बने.
बतौर टाटा के चेयरमैन के तौर पर उन्होंने कई बड़ा काम किए हैं, जिसमें साल 2022 में टाटा ग्रुप का एयर इंडिया का अधिग्रहण भी शामिल है. साल 2022 में चंद्रशेखरन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं