Ranveer Allahbadia YouTuber Comment Case: रणवीर इलाहाबादिया को अपनी भद्दी टिप्पणी के मामले में लगता है अभी काफी कुछ झेलना पड़ेगा. उनके माफी मांगने के बावजूद उनके खिलाफ गुस्सा और कानूनी कार्रवाई बढ़ती जा रही है. दो राज्यों की पुलिस से लेकर NHRC और संसदीय समिति तक इस मामले में एक्टिव हो चुके हैं. उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने तो ईनाम तक घोषित कर दिया है.
NCW ने रणवीर को 17 को बुलाया
इंडियाज़ गॉट लेटेंट विवाद मामले में एक नई FIR दर्ज हुई है. समय रैना, बलराज घई और अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की है. सूत्रों ने बताया की FIR इस शो के पब्लिश हिस्से को देखने के बाद दर्ज की गई. यह FIR IT की धारा 67 और संबंधित BNS की धाराओं के तहत दर्ज की गई. यह FIR 30 लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज की गई. वहीं नेशनल कमिशन फॉर वुमेन (NCW) ने रणवीर इलाहाबादिया को समन भेजकर 17 फरवरी को उसके सामने पेश होने को कहा है.
मुंबई पुलिस ने SET बनाई
मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच करने के लिए 3 पुलिस अधिकारियों की एक SET (स्पेशल इंक्वायरी टीम) बना दी है. तीनों अधिकारियों को इस मामले की जांच के लिए अलग-अलग टास्क दिए जा रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की एक टीम हेबिटेट गई थी, जहां उन्होंने विवादित एपिसोड की डिटेल मांगी और सीसीटीवी फुटेज मांगा. सूत्रों ने यह भी बताया कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट के शूट के समय काला पर्दा लगा दिया जाता है, जिस वजह से यह शो पूरी तरह से CCTV में शूट नहीं हो पाता. इसके अलावा शो शूट करने के लिए लोगों को बाहर से बुलाया जाता है, जो शूट खत्म होते ही कैमरा और रिकॉर्ड किए कंटेंट साथ लेकर चले जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई पुलिस इस मामले की जांच BNSS की धारा 173(3)(1) के तहत कर रही है. सूत्रों ने बताया कि इस धारा के तहत पुलिस को 14 दिनों के भीतर जांच खत्म कर आगे की लीगल करवाई करनी होगी. आज मुंबई पुलिस की एक टीम रणवीर के घर भी पहुंची थी. साथ ही आशीष चंचलानी के वकील भी खार पुलिस स्टेशन पहुंचे थे.
गुवाहाटी पुलिस करेगी पूछताछ
वहीं इस मामले में गुवाहाटी पुलिस भी एक्टिव हो गई है. एफआईआर दर्ज करने के बाद जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा. गुवाहाटी पुलिस ने मुंबई पुलिस से भी संपर्क किया है. गुवाहाटी पुलिस के संयुक्त आयुक्त अंकुर जैन ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू हो गई है. हम मुंबई पुलिस के भी संपर्क में हैं. आरोपियों को नोटिस और समन जारी किए जाएंगे. हम देखेंगे कि नोटिस जारी होने के बाद वे उसका जवाब देते हैं या नहीं. कानून अपना काम करेगा. हमने अपनी प्रारंभिक जांच कर ली है. शो के क्लिप मिल गए हैं. अब विस्तृत जांच की जाएगी.
संसदीय समिति आईटी सचिव को बुलाएगी
रणबीर इलाहाबादिया के भद्दे कमेंट पर संसदीय समिति भी एक्शन में आ चुकी है. जानकारी के मुताबिक कंटेंट प्रसारण वाले प्लेटफॉर्म पर एक्शन होगा. आईटी मामलों की संसदीय समिति आईटी सचिव को बुलाएगी. रणबीर इलाहाबादी के वीडियो पर संसदीय समिति सूचना प्रसारण सचिव को बुलाएगी. रणवीर की आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो भी यूट्यूब से हटा दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस भेजा था और इस वीडियो को हटाने को कहा था. जिसके बाद यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए इसे हटा दिया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने के लिए कहा था.
फैजान अंसारी का अजीब विरोध
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो जारी कर अजीब तरह का विरोध जताया है. उन्होंने कहा, ‘यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने इतनी घिनौनी हरकत की है, अगर मैं वहां पर होता तो उसकी जुबान काट लेता. मुझे इतनी शर्म आ रही है, उसके माता-पिता को भी कुछ नहीं कह सकता, लेकिन पूरे देश में रणवीर इलाहाबादिया की जुबान काटकर जो भी मेरे पास लाएगा, उसे 5 लाख रुपये का नकद इनाम दूंगा.' ये अपने आप में एक बेहद घटिया बात है. रणबीर इलाहाबादिया ने गलती की है और उन्हें इसकी सजा भी मिलनी चाहिए, मगर ये कानून को देना न चाहिए. खुद को लाइमलाइट में लाने के लिए अब कुछ लोग इसका अलग स्तर पर ले जाकर विरोध कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ऐसे ही लोगों के लिए नीचे दिए लिंक को पढ़ें
रणवीर इलाहाबादिया की फूहड़ता और दो लाख करोड़ रुपये का कारोबार... बवाल से लेकर कमाई की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं