रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति बताया है. कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज आज राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे. अरुण योगीराज ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा , "मुझे लगता है कि अब मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं. मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है. कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है, जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं."
फूलों से सजी रामलला की मूर्ति
सोने और फूलों से सजी 51 इंच की रामलला की मूर्ति की आज अयोध्या के नए मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' हो गई है. समारोह से कुछ देर पहले मूर्ति का अनावरण किया गया है. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी मुख्य यजमान थे. इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में कई संतों ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम को संपन्न करवाया.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक
राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामललला की पहली झलक सामने आई है. रामलला की आंखों में मासूमियत, होठों पर मुस्कान, चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है. रामलला की पहली झलक दिल में बस जाने वाली है. भगवान की पहली झलक देखकर एक बात तो साफ है कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बहुत ही खूबसूरत मूर्ति तैयार की है. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की आरती उतारी. यह भव्य और दिव्य नजारा मन को मोह लेने वाला था.
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई. इस क्षण मन भावुक है... निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत युवा शक्ति से भरा हुआ है. ऐसी सकारात्मक परिस्थितियां ना जानें कितने साल बाद बनेगी. हमे अब चूकना नहीं है हमे अब बैठना नहीं है. आप उस भारत से हैं जो आज चांद पर तिरंगा लहरा रहा है. जो आज सूरज पर भी मिशन भेज रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं