राजस्थान सरकार की एक इंजीनियर को चार जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और उनके पैर छूने की कोशिश करने के मामले में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया.
विभाग के मुख्य इंजीनियर (प्रशासन) के आदेश में कहा गया है कि विभाग की कनिष्ठ इंजीनियर अंबा सियोल ने चार जनवरी को रोहेत में स्काउट गाइड जंबोरी के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश कर प्रोटोकॉल को तोड़ा है लिहाज़ा उन्हें राजस्थान लोक सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सियोल पानी की व्यवस्था देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर थी. लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए वह उन अधिकारियों की अग्रिम पंक्ति तक पहुंचने में सफल रहीं, जो राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे.
उन्होंने आगे बढ़कर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए इसे गंभीरता से लिया और राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं