विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

राजा रघुवंशी केस : आखिर कौन है संजय वर्मा, जिसे सोनम ने किए 100 कॉल, अब हो गई पहचान

राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप गिरफ्तार सोनम रघुवंशी ने अपनी शादी से पहले संजय वर्मा नामक एक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे. अब इस संजय वर्मा की पहचान हो गई है.

राजा रघुवंशी केस : आखिर कौन है संजय वर्मा, जिसे सोनम ने किए 100 कॉल, अब हो गई पहचान
राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम जिस संजय वर्मा से बातचीत करती थी, उसकी पहचान हो गई है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में बुधवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है. कई दिनों तक दो राज्यों की पुलिस और सरकार को उलझाने वाली इस सनसनीखेज हत्या की कहानी में बुधवार सुबह संजय वर्मा नामक एक नए किरदार की एंट्री हुई थी. हालांकि संजय वर्मा का पहचान क्लियर नहीं हुआ था. शादी से पहले सोनम लगातार संजय वर्मा से फोन पर बात कर रही थी. बुधवार सुबह जैसे ही इस बात की जानकारी सामने आई तो चर्चा उठी आखिर यह संजय वर्मा कौन है? मेघालय पुलिस ने भी मामले की जांच में सोनम के परिजनों से भी पूछताछ की. अब यह जानकारी सामने आ रही है कि सोनम रघुवंशी जिस संजय वर्मा से फोन पर बात कर रही थी, वो कोई और नहीं उसका प्रेमी राज कुशवाहा ही था. 

शादी के पहले से संजय वर्मा से बात कर रही थी सोनम

मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप गिरफ्तार सोनम रघुवंशी ने अपनी शादी से पहले संजय वर्मा नामक एक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे. बाद में जांच में पता चला कि यह उसके प्रेमी राज कुशवाह का छद्म नाम था. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पिछले महीने प्रदेश के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी ने बताया- शादी के बाद भी संजय से बात कर रही थी सोनम

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने को बताया, ‘‘हमें पता चला है कि सोनम ने राजा से शादी से पहले संजय वर्मा नामक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे. शादी के बाद भी कॉल जारी रहीं.'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने वर्मा का पता लगाने के लिए इंदौर में तलाशी अभियान चलाया, जिसका फोन बंद था.

एसपी ने बताया- जांच में पता चला राज कुशवाहा ही संजय था

सिम ने कहा कि बाद में पता चला कि वर्मा कोई और नहीं बल्कि राज कुशवाहा है, जिसने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची थी. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम इंदौर में है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि राजा की मौत से किसी को फायदा तो नहीं हो सकता था.''

Latest and Breaking News on NDTV

मामले की जांच के लिए इंदौर में है मेघालय पुलिल

विशेष जांच दल की एक टीम मध्यप्रदेश के इंदौर में है ताकि यह पता लगाया जा सके कि 23 मई को हुई राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के अलावा कोई वित्तीय मकसद तो नहीं है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्यारों ने तीन असफल प्रयासों के बाद राजा रघुवंशी की हत्या करने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने कहा कि इससे पहले राजा की हत्या का प्रयास गुवाहाटी, नोंग्रियाट और वेइसाडोंग फॉल्स के पास किए गए थे.

यह भी पढ़ें - 3 वीडियो, नया हथियार और एक नया किरदार... सोनम केस में आए ये नए ट्विस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Raghuwanshi, Sonam Raghuwanshi Full Story, Sonam Raghuwanshi Latest News, Raj Kushwaha, Raja Raghuvanshi Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com