विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2021

कोरोना मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना, कहा-अनियमित लॉकडाउन के कारण..

राहुल गांधी ने लॉकडाउन के लिये सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि इसके चलते गरीबों और प्रवासियों को पीड़ा उठानी पड़ी है.

कोरोना मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना, कहा-अनियमित लॉकडाउन के कारण..
राहुल गांधी ने अनियोजित लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा है
  • कहा, इससे गरीबों और प्रवासियों को पीड़ा उठानी पड़ी थी
  • देश में पिछले साल 24 मार्च को लॉकडाउन लागू किया था
  • अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश अब भी अनियोजित लॉकडाउन (Unplanned lockdown) का दंश झेल रहा है और सरकार की 'अक्षमता तथा अदूरदर्शिता ' के चलते लाखों परिवारों को पीड़ा उठानी पड़ी है. सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिये पिछले साल 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया था. गांधी ने लॉकडाउन के लिये सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि इसके चलते गरीबों और प्रवासियों को पीड़ा उठानी पड़ी है.

AstraZeneca सुरक्षित, लेकिन रक्त का थक्का जमने से पूरी तरह संबंध नहीं : यूरोपीय नियामक

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'देश अनियोजित लॉकडाउन के चलते आई आपदा का दंश अब तक झेल रहा है. सरकार की अक्षमता और अदूरदर्शिता (GOI's incompetence & myopia) के कारण बयान न की जा सकने वाली पीड़ा झेलने वाले लाखों परिवारों को सांत्वना देता हूं. '

गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी साझा की, जिसमें यूनिसेफ के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोविड-19 के चलते दक्षिण एशिया के छह सबसे अधिक आबादी वाले देशों में भारत में शिशु मृत्युदर और मातृ मृत्यु दर में सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Unplanned Lockdown, Covid-19 Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com