पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की अहम बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का महत्वपूर्ण बयान सामने आया है. गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहिए. कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की रविवार शाम को चार बजे बैठक होने वाली है. ये बैठक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद आयोजित की जा रही है. कांग्रेस के कई असंतुष्ट नेता पार्टी में सांगठनिक बदलाव की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस में सामान्यतया सांगठनिक चुनाव सितंबर में प्रस्तावित थे, लेकिन माना जा रहा है कि इन्हें समय से पहले कराया जा सकता है. उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. पंजाब में तो कांग्रेस ने ही बुरी तरह सत्ता गंवा दी.
इस बैठक में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा की जानी है. अशोक गहलोत ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ध्रुवीकरण की राजनीति बहुत आसान है. बीजेपी कांग्रेस को सोशल मीडिया पर मुस्लिम पार्टी बताने का दुष्प्रचार फैला रही है. जबकि हमारा उद्देश्य देश में एकता और अखंडता कायम रखने का है. चुनाव के दौरान धर्म का मुद्दा आगे रहा और रोजगार, महंगाई जैसे मुद्दों को बीजेपी ने पीछे रखा.
गहलोत ने कहा, वर्ष 2017 में कांग्रेस एकजुट थी और जीती. जब पंजाब में चन्नी को सीएम बनाया गया तो भी माहौल सकारात्मक था, लेकिन यह हमारी गलती थी कि आंतरिक मतभेद उभरे और हमें विधानसभा चुनाव में हार मिली. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले तीन दशकों से कोई भी गांधी परिवार का सदस्य प्रधानमंत्री या मंत्री नहीं बना. यह समझना महत्वपूर्ण है कि गांधी परिवार कांग्रेस की एकजुटता के लिए अहम है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी औऱ महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पीएल पुनिया, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा भी पहुंचे हैं. कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े में शामिल गुलाम नबी आजाद भी पहुंचे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं