कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'भारत से लगी सीमा के निकट चीन द्वारा बुनियादी ढांचे का विकास किए जाने पर' अमेरिका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के बयान की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजिंग के इस कदम को नजरअंदाज कर केंद्र सरकार भारत के साथ ‘विश्वासघात' कर रही है. उन्होंने ट्वीट किया, "चीन भविष्य में शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के लिए बुनियाद तैयार कर रहा है. इसको नजरअंदाज करके सरकार भारत के साथ विश्वासघात कर रही है."
बुनियादी ढांचे स्थापित करना चिंता की बात
गौरतलब है कि अमेरिकी सेना के प्रशांत क्षेत्र के कमांडिंग जनरल चार्ल्स ए. फ्लिन ने गत बुधवार को कहा था कि भारत से लगती सीमा के निकट चीन द्वारा कुछ रक्षा बुनियादी ढांचे स्थापित किया जाना चिंता की बात है. इससे जुड़े सवाल पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत चीन से उम्मीद करता है कि अगले दौर की सैन्य स्तर की वार्ता में वह पूर्वी लद्दाख से जुड़े मुद्दों का साझा रूप से स्वीकार्य समाधान निकालने के लिये काम करेगा, क्योंकि दोनों पक्षों का मानना है कि मौजूदा स्थिति का लम्बा खिंचना किसी के हित में नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
China is building the foundations for hostile action in the future.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 10, 2022
By ignoring it, the Govt is betraying India. pic.twitter.com/MNqGbLVu9W
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पश्चिमी क्षेत्र में चीन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण समेत सभी घटनाक्रम पर सावधानीपूर्वक नजर रखती है तथा क्षेत्रीय अखंडता एवं सम्प्रभुता की रक्षा के लिये सभी उपाय करने को प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें -
"पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा जीत गई होती लेकिन...": कोलकाता में जेपी नड्डा
अपने सीमावर्ती क्षेत्र के सभी घटनाक्रमों पर सावधानीपूर्वक नजर रखते हैं : विदेश मंत्रालय
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं