Rahul Gandhi tweet on Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana; कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है. कोरोना टीकाकरण अभियान हो या इस महामारी को नियंत्रित करने में सरकार की कथित नाकामी, जरूरी दवाओं की कालाबाजारी, ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफे का मामला या फिर चीन से सीमा विवाद का मुद्दा, राहुल ने सरकार को हर मुद्दे पर आड़े हाथ लिया है. राहुल ने अब केंद्र की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता ने इस योजना को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, 'प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना यानि..जुमले देने में PM का कौशल..विकास के नाम पर धोखा और सरकार की ‘रोज़गार मिटाओ' परियोजना.'

राहुल गांधी की नाश्ते पर हुई बैठक ने नई शैली के नेतृत्व का दिया संकेत
राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी अटैच की है जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ने पिछले छह साल में 50 फीसदी से कम युवाओं को नौकरी दी. गौरतलब है कि सोमवार को भारत-चीन सीमा विवाद (India-china Border dispute) को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार पर 'हमला' बोला था. उन्होंने इस मसले पर ट्वीट करते हुए चीन मामले में सरकार के रुख पर सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मिस्टर मोदी और उनके चहेतों ने हजारों किलोमीटर भारतीय जमीन चीन को सौंप दी है. हम इसे कब वापस लेने का जा रहे हैं?' उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक खबर भी अटैच की थी जिसमें भारत और चीन के बीच सीमा मु्द्दे पर 12वें दौर की सैन्य बातचीत बिना किसी निष्कर्ष के खत्म होने का जिक्र है.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सरकार का बड़ा दांव : राज्यों को OBC लिस्ट बनाने का दे सकती है हक, करने जा रही संविधान संशोधन
रविवार को कोरोना वैक्सीन के मसले पर राहुल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) पर परोक्ष रूप से हमला बोला था. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, '‘व्हेयर आर वैक्सीन्स' (टीके कहां हैं) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘जुलाई चला गया है, टीकों की कमी नहीं गई.'' इसके जवाब में मांडविया ने राहुल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, ‘भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं.इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है. इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है. अब तो उन पर और देश पर आपको भी गर्व होना चाहिए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं