पंजाब में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा. पीएम ने वर्ष 2014 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके हेलीकॉप्टर को पंजाब में इसलिए रोका गया क्योंकि युवराज अमृतसर के लिए उड़ान भर रहे थे. पीएम ने कहा कि बीजेपी की ओर से 2014 के आम चुनाव में पीएम प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जब वे प्रचार के लिए पंजाब गए थे उस समय यह घटना हुई थी. पंजाब में रविवार को होने वाली वोटिंग के पहले जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मेरा नाम पीएम उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था. प्रचार के लिए मुझे पठानकोट और हिमाचल जाना था लेकिन मेरे हेलीकॉप्टर को उड़ान की इजाजत नहीं दी गई क्योंकि युवराज (आशय राहुल गांधी से) भी अमृतसर में थे. कांग्रेस की विपक्ष को काम करने की इजाजत नहीं देने की आदत है.'
प्रधानमंत्री बताएं कि ‘बैंकों से 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी' कैसे हुई: कांग्रेस
बता दें, पीएम का यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क से टेकऑफ की इजाजत नहीं दी गई. कथित तौर पर पीएम की यात्रा के दौरान 'नो फ्लाई जोन' होने के कारण ऐसा किया गया. चन्नी को राहुल गांधी की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए होशियारपुर जाना था, हालांकि राहुल के हेलीकॉप्टर को होशियारपुर में लैंडिंग की इजाजत दे दी गई. सीएम चन्नी ने कहा था, 'मैं सुबह 11 बजे उना में था लेकिन पीएम मोदी के मूवमेंट के कारण अचानक (होशियारपुर के लिए) उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई. मैं होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली अटेंड नहीं कर पाया. '
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO: मुस्लिम बहनें भी बीजेपी को वोट करने के लिए घर से निकल रही हैं: कानपुर रैली में PM मोदी
जालंधर की रैली के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस की सरकारें एक परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलती हैं.'पीएम ने कांग्रेस पर अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को चलाने में बाधा डालने, इसे रिमोट कंट्रोल से चलाने की कोशिश करने के बाद 'कैप्टन' को अपमानित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'आज आप कांग्रेस की हालत देखिए. यह पार्टी टूट रही है, इनमें अपने नेता ही इसको 'बेनकाब' कर रहे हैं. जिस पार्टी में इतनी ज्यादा अंदरूनी लड़ाई हो, वह पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकती. ' पीम ने कहा कि रविवार को पंजाब नई सरकार के लिए वोट करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं