पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM Charanjit Singh Channi) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पंजाब में अपनी पार्टी AAP की जीत के दावों पर तीखा जवाब दिया है. केजरीवाल द्वारा गलत भविष्यवाणियों की एक श्रृंखला का हवाला देते हुए चन्नी ने ट्वीट किया, "मेरा राजनीतिक आकलन- अरविंद केजरीवाल जी को राजनीतिक आकलन करना बंद कर देना चाहिए."
चन्नी का यह आकलन केजरीवाल के उस ट्वीट के बाद आया है, जिसमें केजरीवाल ने भविष्यवाणी की थी कि चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों (भदौर और चमकौर साहिब) से हारने जा रहे हैं. केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था, 'मैं अभी धुरी में था. चन्नी साहिब, भगवंत (मान) धुरी में कम से कम 51,000 वोटों से जीत रहे हैं और आप दोनों सीटें हार रहे हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान दक्षिण पंजाब के धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले महीने उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी को वहां से सीधे चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. इस पर चन्नी ने कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन आज उन्होंने आप प्रमुख को ट्वीट कर फटकार लगाई है.
'राहुल गांधी मुझे आतंकवादी कहते हैं, 20 तारीख को पता चल जाएगा' : अरविंद केजरीवाल
चन्नी ने ट्वीट किया है, "केजरीवाल जी, कम से कम 51,000 झूठ तो आप बोल ही चुके हैं. 2017 की तरह 10 मार्च को आपकी बातें गलत साबित हो जाएंगी."
फिर उन्होंने केजरीवाल की भविष्यवाणियों वाले ट्वीट का एक कोलाज भी पोस्ट किया, जिसमें 2014 में वाराणसी से गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हार की उनकी भविष्यवाणी भी शामिल है. केजरीवाल, जिन्होंने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था और भारी हार गए थे, ने चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 26 मार्च, 2014 को ट्वीट किया था, "वाराणसी में 2 दिनों के बाद मेरा राजनीतिक आकलन- मोदी जी वाराणसी हार रहे हैं, इसलिए उन्हें वडोदरा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए."
चन्नी ने जो कोलाज ट्वीट किया है, उसमें केजरीवाल ने लिखा है कि 2014 में यानी उसी वर्ष लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से छह सीटें आप जीतेगी. इसके अलावा केजरीवाल ने 2017 में यह भी आकलन किया था कि अमरिंदर सिंह पंजाब चुनावों में दोनों सीट हार जाएंगे.
चन्नी ने अपने कोलाज में केजरीवाल के 2019 का ट्वीट भी शामिल किया है, जिसमें आप नेता ने दिल्ली की सात संसदीय सीटों में से पांच आप को मिलने की भविष्यवाणी की थी.
My political assessment - Arvind Kejriwal Ji should stop making political assessments pic.twitter.com/zH2QFL63p9
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) February 16, 2022
बहरहाल, केजरीवाल की आप इस सप्ताह होने वाले विधान सभा चुनावों में पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी है. रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि चन्नी जिन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, उन पर उनकी पार्टी ने टेलीपोल किया है. उन्होंने कहा था, ''हमने तीन बार सर्वे किया है, चन्नी साहब दोनों सीटों से हार रहे हैं.''
2017 के चुनाव में AAP ने 20 सीटें जीती थीं, जो कांग्रेस के बाद दूसरे स्थान पर रही. कांग्रेस ने राज्य की 117 सीटों में से 77 सीटें जीती थीं. चुनाव 20 फरवरी को होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं