उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चुनावी गहमा-गहमी के बीच बीजेपी के नेताओं ने अब पंजाब (Punjab) का भी रुख किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के साथ होंगे. दोनों नेता पटियाला के वीर हकीकत राय ग्राउंड में दोपहर 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले अमित शाह लुधियाना में भी रैली करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब में जनसभा को संबोधित करेंगे. उधर, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपरिवार पंजाब में कैम्प किए हुए हैं. वो सात दिनों के पंजाब दौरे पर हैं. अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Welcome Home Minister Shri @AmitShah to Patiala today.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) February 13, 2022
Look forward to seeing you all! pic.twitter.com/NNooYz8bK9
कांग्रेस की तरफ से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज पंजाब पहुंच रही हैं. प्रियंका आज पंजाब में तीन अलग-अलग जगहों पर जनसभा करेंगी और कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी. वह सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से बठिंडा पहुंचेंगी. उसके बाद 11 बजे फरीदकोट जिले के कोटकपुरा में जनसभा करेंगी. दोपहर 1 बजे प्रियंका धुरी (संगरूर जिला) में और 3.30 बजे डेरा बस्सी (मोहाली जिला) में भी जनसभा करेंगी. इसके बाद शाम 6 बजे वह चंडीगढ़ से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी.
पटियाला में बीजेपी की सभा में कांग्रेस सांसद परनीत कौर! पति कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए मांगे वोट
कोटकपुरा वही जगह है, जहां 2015 में बेअदबी की घटनाओं के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग हुई थी. बेअदबी के मामलों में न्याय का वादा कर 2017 में कांग्रेस सत्ता में आई थी लेकिन ये मामले अभी भी विचाराधीन हैं. क्या बेअदबी अभी भी एक चुनावी मुद्दा है?और क्या प्रियंका अपने चुनावी अभियान के दौरान इस भावनात्मक मुद्दे पर बात करेगी? यह देखना होगा.
117 सदस्यों वाली पंजाब विधान सभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है. नतीजे 10 मार्च को आएंगे. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ गठजोड़ किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं