विज्ञापन

AXIS My India एग्जिट पोल: पुडुचेरी में NDA आगे, कांग्रेस‑DMK पीछे

30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में एग्जिट पोल के मुताबिक NRC+ (NDA) गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं DMK के नेतृत्व वाले कांग्रेस+ गठबंधन को इस चुनाव में 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

AXIS My India एग्जिट पोल: पुडुचेरी में NDA आगे, कांग्रेस‑DMK पीछे

AXIS My India के पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में एनडीए (NRC+) की बढ़त दिखाई गई है. 30 सीटों वाली विधानसभा में एग्जिट पोल के मुताबिक NRC+ गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. इस गठबंधन में AINRC को 10–12 सीटें, बीजेपी को 4–6 सीटें, जबकि AIADMK और LJK को 1–2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीटें

वहीं DMK के नेतृत्व वाले कांग्रेस+ गठबंधन को इस चुनाव में 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है. इसमें DMK को 5-7 सीटें और कांग्रेस को 1–2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा TVK+ गठबंधन के खाते में 2 से 4 सीटें जाने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य दलों और निर्दलीयों को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

Latest and Breaking News on NDTV

4 मई को आएंगे नतीजे

एग्जिट पोल के आंकड़े संकेत देते हैं कि पुडुचेरी में मुकाबला बहुकोणीय रहा है, लेकिन सत्ता की दौड़ में NRC+ गठबंधन आगे दिखाई दे रहा है. हालांकि, ये आंकड़े अनुमान पर आधारित हैं और असली तस्वीर 4 मई को होने वाली मतगणना के बाद ही पूरी तरह साफ होगी. 

लेखक के बारे में
img
Priyank Dwivedi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pudducherry, Puducherry Election, Puducherry Election Exit Poll, Puducherry Election Exit Poll 2026, Puducherry Exit Poll 2026 Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com