विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2013

पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी के खिलाफ 'ढेरों' सबूत : इटालियन अभियोजक

इटली के अभियोजकों ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि भारत के पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के खिलाफ उनके पास 'ढेरों' सबूत हैं, और त्यागी परिवार के लोगों के अलावा किसी भारतीय का नाम हमारी जांच में सामने नहीं आया है।
नई दिल्ली: इटली के कंपनी फिनमेकानिका के ब्रिटिश इकाई ऑगस्टा वेस्टलैन्ड से 12 एडब्ल्यू-101 हेलीकॉप्टरों की खरीद में दलाली दिए जाने के मामले की जांच कर रहे इटली के अभियोजकों ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि भारत के पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के खिलाफ उनके पास 'ढेरों' सबूत हैं, और त्यागी परिवार के लोगों के अलावा किसी भारतीय का नाम हमारी जांच में सामने नहीं आया है। इन अभियोजकों ने नाम न छापने की शर्त पर यह दावा भी किया कि इस मामले में अब तक किसी भारतीय नेता के शामिल होने का भी कोई सबूत नहीं मिला है।

उल्लेखनीय है कि अपना नाम उछाले जाने के बाद पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी ने दावा किया था कि वह बेगुनाह हैं, और किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने रिश्ते के भाइयों राजीव, डोस्का और जूली के जरिये एक लाख यूरो (70 लाख रुपये) नकद लिए।

उधर, भारत सरकार ने भी मामला सामने आने, और इटली में फिनमेकानिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई से जांच शुरू करवा दी है। मामला दरअसल वीवीआईपी लोगों की यात्राओं के लिए ऑगस्टा वेस्टलैन्ड के जरिये 12 एडब्ल्यू-101 हेलीकॉप्टरों की खरीद के सौदे का है। इटली में इस मामले में हुई जांच से पता चला है कि इस सौदे को अमेरिकी और रूसी प्रतियोगियों के बजाए फिनमेकानिका के पक्ष में तय करवाने के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हेलीकॉप्टर सौदा, ऑगस्टा वेस्टलैन्ड, एयरचीफ एसपी त्यागी, AugustaWestland, SP Tyagi, VVIP Chopper Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com