प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को राज्यों के श्रम मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन आंध्र प्रदेश के तिरूपति में किया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि 25 अगस्त को अपराह्न साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा 25-26 अगस्त को आयोजित इस सम्मेलन में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्री शामिल होंगे. पीएमओ ने कहा कि इस सम्मेलन का आयोजन श्रम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए सहकारी संघवाद की भावना से किया गया है और इससे केंद्र व राज्य सरकारों के बीच बेहतर नीतियों का निर्माण करने तथा श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तालमेल में मदद मिलेगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सम्मेलन में चार सत्र होंगे. इस दौरान ई-श्रम पोर्टल के एकीकरण पर भी चर्चा होगी, जिससे इसपर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लाया जा सके. इसके अलावा राज्य सरकारों द्वारा संचालित ईएसआई अस्पतालों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की स्वास्थ्य से समृद्धि पहल, श्रम संहिता के अहम नियमों का निर्माण और उनके क्रियान्वयन के तौर तरीकों सहित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा होगी.
VIDEO: अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में किया निजी क्षेत्र में आरक्षण का वादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं