विज्ञापन

‘बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट’, प्रतीक यादव की मौत पर जिम पार्टनर का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सुलझेगी मौत की गुत्थी

प्रतीक यादव की मौत को लेकर संशय अभी भी बना हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन इस बीच उनके जिम पार्टनर के बयान ने मामले में नई परत जोड़ दी है.

‘बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट’, प्रतीक यादव की मौत पर जिम पार्टनर का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सुलझेगी मौत की गुत्थी
  • प्रतीक यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, उनके जिम पार्टनर ने सिर पर चोट लगने की बात कही है.
  • अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी.
  • मौत की सटीक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम और आगे की जांच के बाद ही संभव होगा.
लखनऊ:

मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर नए दावे सामने आए हैं. जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने कहा है कि प्रतीक यादव देर रात अपने बेडरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लग गई थी.

स्वप्नेश पांडेय के मुताबिक, प्रतीक की तबीयत पहले से खराब थी और उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि रात करीब 11-12 बजे प्रतीक सिविल अस्पताल भी गए थे, लेकिन बाद में घर लौट आए. घर पहुंचने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई, और कथित तौर पर बेडरूम में गिरने से सिर में चोट लगी.

उन्होंने कहा कि सुबह करीब 4-5 बजे उनके निधन की जानकारी मिली. हालांकि यह जानकारी उन्होंने 'सुनने में आई' बातों के आधार पर साझा की है.

यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव का आखिरी वीडियो पोस्‍ट, दिख रहे थे रोमांच और जुनून से भरे

परिवार का बयान

वहीं, अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने कहा कि उन्हें भी यह दुखद खबर सोशल मीडिया के जरिए मिली, क्योंकि उस समय अपर्णा यादव शहर में मौजूद नहीं थीं. उन्होंने बताया कि प्रतीक की तबीयत खराब थी और घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए थे.

मुकेश सिंह ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी.

जांच का इंतजार

फिलहाल इस पूरे मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक मौत की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है. शुरुआती जानकारी में शरीर पर बाहरी चोट के निशान न मिलने की बात भी सामने आई थी, जिससे मामला और उलझ गया है.

प्रतीक यादव की मौत को लेकर अलग-अलग इनपुट सामने आ रहे हैं. बीमारी, गिरने और चोट की बातें सामने आई हैं. लेकिन सच्चाई का खुलासा अब सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही संभव होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prateek Yadav, Prateek Yadav Death Reason, Prateek Yadav Akhilesh Yadav Relation, Prateek Yadav Dead, Prateek Yadav Dead News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com