नीरव मोदी (फाइल फोटो)
- ED ने पीएनबी के प्रबंध निदेशक को समन किया
- नीरव मोदी और उसकी पत्नी नहीं हुए पेश
- अधिकारियों ने यह जानकारी दी है
मुंबई:
प्रवर्तन निदेशालय ने 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता को समन किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस घोटाले के सूत्रधार हीरा कारोबार नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक मेहुल चौकसी हैं. ईडी ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के कार्यकारी निदेशक के वी ब्रह्माजी राव से पूछताछ कर यह समझने का प्रयास किया कि कैसे यह घोटाला पकड़ा गया, साथ ही उनसे बैंकिंग प्रक्रियाओं के बारे में पूछा गया.
यह भी पढ़ें: PNB घोटाला: आईसीएआई ने धोखाधड़ी मामले में बैक अधिकारियों के बयान लिये
अधिकारियों ने बताया कि मेहता जब इस सप्ताह ईडी के समक्ष पेश होंगे, तो उनसे भी इसी तरह के सवाल पूछे जाएंगे. अधिकारियों ने कहा कि पीएनबी के दोनों अधिकारियों से अभियुक्त के रूप में पूछताछ नहीं की गई है. इस बीच, नीरव मोदी, उसकी पत्नी एमी तथा मामा चौकसी सोमवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुए. अभी यह पता नहीं चला है कि क्या एजेंसी उन्हें फिर से समन जारी करेगी.
VIDEO: 110 करोड़ का एक और बैंकिंग घोटाला आया सामने
यदि एजेंसी उन्हें नया समन जारी नहीं करती है तो उम्मीद है कि वह मुंबई में विशेष अदालत से उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी करने का आग्रह करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PNB Scam, ED Summons PNB MD