पीएम मोदी ने अमेरिका में सिख समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने समुदाय के लिए भारत सरकार के किए कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. ‘सिख ऑफ अमेरिका' संगठन के जसदीप सिंह जस्सी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में मोदी से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘हम बहुत खुश थे और उनसे मुलाकात के बाद हमें बहुत सकारात्मक अनुभूति हुई. प्रधानमंत्री के कमरे में आते ही हमने सिखों के पारंपरिक जयकारे ‘जो बोले सो निहाल' के साथ उनका स्वागत किया और प्रधानमंत्री ने बहुत ही विनम्रता से जवाब में ‘सत श्री अकाल' कहा.''
पीएम मोदी से मुलाकात पर क्या बोले सिख नेता
विस्कॉन्सिन के प्रमुख सिख नेता दर्शन सिंह धालीवाल ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की. जस्सी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘हमारी चर्चा बहुत अच्छी रही. प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है.'' जस्सी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी अन्य प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लिए उतना किया है जितना प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, जिसमें करतार साहब गलियारे का उद्घाटन, गुरु नानक के प्रकाशपर्व का जश्न, भारत नहीं आ सकने वाले सिखों का नाम काली सूची से हटाना और 1984 में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए सिख नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाना शामिल है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद हुए सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए यह कहा. उन्होंने प्रधानमंत्री को अमेरिका की उनकी ‘‘अत्यंत सफल यात्रा'' के लिए बधाई देते हुए कहा, ‘‘हमने आज उन्हें सिख समुदाय के लिए किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और हम जल्द ही उनसे मिलने तथा उनके साथ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक और प्रतिनिधिमंडल भारत ले जा रहे हैं.''
पीएम मोदी ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए. जस्सी ने शनिवार को न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिजियम में आयोजित हुए एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमने न्यूयॉर्क के ‘लॉन्ग आइलैंड' में भारत के समर्थकों की भीड़ देखी. मैं केवल प्रधानमंत्री मोदी के समर्थकों की बात नहीं कर रहा, बल्कि मैं भारत के समर्थकों की बात कर रहा हूं, मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं जो भारत से प्यार करते हैं, जो भारत के विकास, भारत की प्रगति से बहुत खुश हैं.''
मोदी ने रविवार दोपहर को ‘लॉन्ग आइलैंड' में ‘मोदी एंड यूएस' कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हजारों लोगों को संबोधित किया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं