विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2018

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण, ये हैं विश्व की 6 सबसे ऊंची प्रतिमाएं

सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का आज उद्घाटन होने जा रहा है.

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण, ये हैं विश्व की 6 सबसे ऊंची प्रतिमाएं
'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' (Statue Of Unity) का आज अनावरण होगा.
नई दिल्ली:

सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का आज उद्घाटन होने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम में प्रतिमा (Statue Of Unity)  का अनावरण होगा. गुजरात के नर्मदा ज़िले में बनी यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है. 182 मीटर की ऊंचाई के साथ इसका वज़न 1700 टन, पैर की ऊंचाई 80 फ़ुट, हाथ की ऊंचाई 70 फ़ुट, कंधे की ऊंचाई 140 फ़ुट और चेहरे की ऊंचाई 70 फ़ुट है. इस प्रतिमा का निर्माण विख्यात शिल्पकार राम वी. सुतार की देखरेख में हुआ है. देश-विदेश में अपनी शिल्प कला का लोहा मनवाने वाले राम वी. सुतार को साल 2016 में सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था. इससे पहले वर्ष 1999 में उन्हें पद्मश्री भी प्रदान किया जा चुका है.  प्रतिमा नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

यह भी पढ़ें : 80 फुट के पैर, 70 फुट के हाथ, ऊंचाई 600 फुट - सरदार पटेल की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा - 10 बातें

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा की बात करें तो अभी चीन का स्प्रिंग टेंपल बुद्ध पहले स्थान पर था, लेकिन अब भारत की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने इसे पछाड़ दिया है. सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue Of Unity) की ऊंचाई 182 मीटर है. जबकि चीन के स्प्रिंग टेंपल बुद्ध की ऊंचाई 153 मीटर है. वहीं अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टीकी ऊंचाई 93 मीटर है और ब्राजील की क्राइस्ट द रिडीमर 38 मीटर ऊंची है. आपको बता दें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी महज 33 माह के रिकॉर्ड कम समय में बनकर तैयार हुई है. जबकि अभी तक दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्प्रिंग टेंपल बुद्ध थी और इस मूर्ति के निर्माण में 11 साल का वक्त लगा. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रैफ्ट निर्माण का काम वास्तव में 19 दिसंबर, 2015 को शुरू हुआ था और 33 माह में इसे पूरा कर लिया गया. 

यह भी पढ़ें :  मिलिये 92 साल के उस बुजुर्ग शिल्पकार से, जिसने बनाई सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा

ये हैं दुनियां की पांच सबसे ऊंची प्रतिमा 
देश                 प्रतिमा                    ऊंचाई 

भारत              स्टैच्यू ऑफ यूनिटी    182 मीटर
चीन                स्प्रिंग टेंपल बुद्ध        153 मीटर
जापान            उशीकू दायबूत्सू        120 मीटर
अमेरिका         स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी      93 मीटर
रूस               द मदरलैंड               85 मीटर  
ब्राजील           क्राइस्ट द रिडीमर      39.6 मीटर

VIDEO: स्टैचू ऑफ यूनिटी का बुधवार को उद्घाटन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Statue Of Unity, Statue Of Unity (SoU), Statue Of Unity Height, Statue Of Sardar Patel, Sardar Patel, Sardar Patel 142nd Birth Anniversary, Ekta Diwas 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com