प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को याद किया कि कैसे उनकी मां ने करीब 25 साल पहले बीजेपी नेता सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) से मुलाकात के बाद परिवार में जन्मी बेटी का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया था. पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम मोदी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, ‘‘अभी मैं जालंधर से रैली करके लौट रहा हूं. आज सुषमा जी की जयंती है. मुझे उनसे जुड़ा एक बहुत पुराना वाकया अचानक याद आया तो सोचा आपसे शेयर करूं.''
'नवा पंजाब कर्ज से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा', जालंधर रैली में बोले PM Modi
मोदी ने बताया, ‘‘करीब पच्चीस साल पहले की बात होगी, जब मैं बीजेपी (BJP) में संगठन का काम करता था और सुषमा जी गुजरात में चुनावी दौरे पर थीं. मेरा जो गांव है वडनगर, वहां वो गईं तो मेरी मां से भी मिलीं. उस समय हमारे परिवार में मेरे भतीजे के घर एक बेटी का जन्म हुआ था.'' उन्होंने लिखा, ‘‘ ज्योतिष लोगों ने नक्षत्र देखकर उसका नाम निकाला और फिर नाम तय हुआ. घर वालों ने भी तय कर लिया था कि जैसा वो लोग कह रहे हैं, वैसा ही करेंगे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
''2014 में मेरे हेलीकॉप्टर को युवराज ने रोका था'' : PM मोदी ने राहुल गांधी पर फिर बोला 'हमला'
प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘लेकिन मेरी मां ने सुषमा जी से मिलने के बाद कहा कि बेटी का नाम सुषमा ही रखा जाएगा. मेरी मां बहुत पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन वो विचारों से बहुत आधुनिक हैं. और उस समय उन्होंने जिस तरह सबको निर्णय सुनाया, वो भी मुझे आज तक याद है.'' उन्होंने लिखा, ‘‘आज सुषमा जी की जन्म-जयंती पर उन्हें नमन.''
A glorious chapter in Indian politics comes to an end. India grieves the demise of a remarkable leader who devoted her life to public service and bettering lives of the poor. Sushma Swaraj Ji was one of her kind, who was a source of inspiration for crores of people.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019
गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का वर्ष 2019 में 67 साल की उम्र में निधन हो गया था. केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों सहित कई अन्य बीजेपी नेताओं ने भी स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की.
'रिमोट कंट्रोल से चलती हैं कांग्रेस की सरकारें', PM ने पंजाब में गांधी परिवार पर साधा निशाना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं