बीजेपी की नई टीम का गठन हो गया है. पार्टी ने कई नए लोगों को मौका दिया है. इसके साथ कई पुराने नेता को फिर से पार्टी का अहम पद दिया गया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी टीम में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया गया है और अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है.
Congratulations to the newly appointed National Office Bearers of the BJP and those who have been given various responsibilities in the Party. This newly appointed team brings together organisational experience, energy and grassroots connect. I am confident they will give their…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई टीम के गठन को लेकर बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "बीजेपी के नए बने नेशनल ऑफिस बेयरर्स और पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां पाने वालों को बधाई. यह नई टीम ऑर्गनाइजेशनल एक्सपीरियंस, एनर्जी और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव लाएगी. मुझे पूरा भरोसा है कि वे हमारी पार्टी को मजबूत करने और पब्लिक सर्विस पर फोकस करने में अपना बेस्ट देंगे. मेरी शुभकामनाएं उन्हें है."
Heartiest congratulations and best wishes to all the newly appointed office bearers of the Bharatiya Janata Party's National Team.
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 17, 2026
With a blend of experience and energy, this team will give new momentum to the organisation under the guidance of Hon'ble Prime Minister Shri… pic.twitter.com/JaNKozwo4H
वहीं पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे."
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न दायित्वों की ज़िम्मेदारी संभालने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 17, 2026
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin के नेतृत्व में यह टीम पूरी… https://t.co/zz1tnJEaSa
राजनाथ सिंह भी दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दिया है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में यह टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोक सेवा एवं गरीब कल्याण के संकल्प के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहने के साथ-साथ संगठन को और मज़बूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी."
यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं दीपक महस्के जो होंगे बीजेपी के नए आईटी सेल हेड, अमित मालवीय की लेंगे जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं