ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने हर किसी को गमगीन कर दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को हादसे की असल वजह बताया है. उन्होंने कहा कि इसको ऐसे समझ सकते हैं जैसे इंटरलॉकिंग का सही से रूट सेट नहीं हो पाया, रूट गलत सेट हो गया. ये एक टेक्निकल या मानवीय भूल है. लेकिन इसमें असल चूक कहां हुई, ये जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चल जाएगा. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात कर ताजा हालात की जानकारी ली है.
बीते दिन पीएम मोदी समेत कई और नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया था. पीएम मोदी ने आज सीएम नवीन पटनायक से रेल हादसे के बारे में फोन पर ताजा जानकारी ली. मुख्यमंत्री पटनायक ने पीएम को जानकारी देते हुए कहा कि जान बचाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है. जबकि पीएम मोदी ने संकट की इस घड़ी में त्वरित कार्रवाई, समर्थन के लिए ओडिशा सरकार और लोगों को धन्यवाद दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घायलों के इलाज के लिए उठाए जा रहे हर संभव कदम- सीएम पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आश्वासन दिया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में घायल यात्रियों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. डॉक्टर, मेडिकल छात्र जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. घायल व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने के लिए डॉक्टर, छात्र और आम लोग आगे आ रहे हैं. सीएम ने कहा कि हम एक ऐसी नीति का पालन करते हैं जो 'हर जीवन कीमती है' को रेखांकित करती है, उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने, इलाज की व्यवस्था करने तक, जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
ज्यादातर घायलों की हालत स्थिर
ओडिशा सीएम ने ताजा स्थिति के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि विभिन्न अस्पतालों में 1175 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई है. ज्यादातर घायल मरीजों की हालत स्थिर है. सीएम ने बताया कि वर्तमान में 382 यात्रियों का विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
पीएम ने सहयोग के लिए लोगों को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री ने संकट के दौरान त्वरित और कुशल कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र किसी भी तरह की सहायता देने को तैयार है. पीएम मोदी ने संकट की इस घड़ी में सहयोग और समय पर मदद के लिए ओडिशा के लोगों की भी प्रशंसा की.
ये भी पढ़ें : NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े का दावा, दाऊद के नाम पर जान से मारने की मिल रही है धमकी
ये भी पढ़ें : "यह राजनीति करने का समय नहीं": ममता बनर्जी के बयान पर बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं