विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

भारत में 'ट्विटर किंग' बने PM मोदी, ट्रंप-ओबामा के बाद दुनिया के तीसरे सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर (Twitter) एकाउंट ने हाल ही में 50 मिलियन (पांच करोड़) फॉलोअरों का आंकड़ा पार कर लिया है, और इसी के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं.

भारत में 'ट्विटर किंग' बने PM मोदी, ट्रंप-ओबामा के बाद दुनिया के तीसरे सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर (Twitter) एकाउंट ने हाल ही में 50 मिलियन (पांच करोड़) फॉलोअरों का आंकड़ा पार कर लिया है, और इसी के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी, 2009 में ट्विटर पर एकाउंट खोला था, जब देश के बहुत कम राजनेता इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया करते थे. इसके अलावा दुनिया में सबसे ज़्यादा फॉलोअरों वाले राजनेताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे स्थान पर मौजूद हैं, और उनसे ज़्यादा फॉलोअर सिर्फ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हैं.

कचरा बीनने वाली महिलाओं के साथ बैठकर PM मोदी ने कचरे से निकाली प्लास्टिक

एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अन्य प्रमुख सोशल मीडिया एकाउंटों पर भी समान रूप से लोकप्रिय हैं. उनके फेसबुक (Facebook) पेज पर 44 मिलियन (चार करोड़ 40 लाख) लाइक्स हैं, जबकि उनके इंस्टाग्राम (Instagram) एकाउंट पर 28 मिलियन (दो करोड़ 80 लाख) फॉलोअर हैं.

मथुरा से PM मोदी ने शुरू किया सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान, कहा- भारत के पास कृष्ण हैं प्रेरणा स्त्रोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब (YouTube) चैनल पर भी 3.4 मिलियन (34 लाख) सब्सक्राइबर हैं, और उनके लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल पर भी तीन मिलियन (30 लाख) फॉलोअर हैं. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी सोशल मीडिया एकाउंटों पर उनके कुल फॉलोअरों की संख्या को जोड़ा जाए, तो यह आंकड़ा 125 मिलियन (12 करोड़ 50 लाख) को पार कर जाता है.

Video: आज मथुरा में पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Twitter Followers, Twitter In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com