प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के मतदाताओं से 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए शनिवार को जारी मतदान में रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया. प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाने की अपील करता हूं.''
आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गृह मंत्री अमित शाह ने भी की अपील
गृह मंत्री अमित शाह ने 'पहलै मतदाण, फेर जलपाण' का नारा देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "वीर भूमि हरियाणा की जनता आज प्रदेश में मतदान करने जा रही है. आपका एक वोट हरियाणा को खर्ची-पर्ची राज, भ्रष्टाचार और डीलरों से मुक्त रखने का काम करेगा. सभी बहनों-भाइयों से मेरा आग्रह है कि वे विकास की गति को बनाये रखने और सरकार को एक जिले से बाहर निकालकर, हरियाणा के गांव-गांव तक पहुंचाने वाली सरकार को चुनने के लिए वोट अवश्य करें. झूठे वादों वाली नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के ट्रैक रिकॉर्ड वाली सरकार ही हरियाणा का कल्याण कर सकती है. पहलै मतदाण, फेर जलपाण. "
वीर भूमि हरियाणा की जनता आज प्रदेश में मतदान करने जा रही है। आपका एक वोट हरियाणा को खर्ची-पर्ची राज, भ्रष्टाचार और डीलरों से मुक्त रखने का काम करेगा।
— Amit Shah (@AmitShah) October 5, 2024
सभी बहनों-भाइयों से मेरा आग्रह है कि वे विकास की गति को बनाये रखने और सरकार को एक जिले से बाहर निकालकर, हरियाणा के गाँव-गाँव तक…
हरियाणा वोटिंग के दिन क्या बोले जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और दिग्गज नेता जेपी नड्डा ने भी सुशासन और विकास के लिए वोट करने की अपील की. उन्होंने एक्स पर लिखा, आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोट कर रहे समस्त मतदाताओं विशेषकर युवाओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं. आपका प्रत्येक मत प्रदेश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त रखकर यहां सेवा, सुशासन और तेज विकास की यात्रा को निरंतर रखने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा. हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. हरियाणा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी 8 अक्टूबर को मतगणना होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं