विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2011

प्रधानमंत्री ने देव आनंद के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देव आनंद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें जीवनभर फिल्मों के निर्माण और अभिनय का जुनून रहा।
New Delhi: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सदाबहार अभिनेता देव आनंद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक महान कलाकार बताया और कहा कि उन्हें जीवनभर फिल्मों के निर्माण और अभिनय का जुनून रहा। सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, देव आनंद एक महान कलाकार थे, जिन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक सिनेप्रेमियों का मनोरंजन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने देव आनंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह ऐसी आदर्श हस्ती थे, जिन्होंने अनगिनत फिल्म प्रेमियों का मनोरंजन किया। चव्हाण ने मुंबई में कहा, उन्हें हमेशा हिन्दी सिनेमा के सदाबहार नायक के रूप में याद किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख ने कहा, टीवी पर उनके निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध रह गया। देवसाहब कालेज के दिनों से ही हमारे आदर्श होते थे। हम उनकी फिल्मों के प्रदर्शन की बेसब्री से प्रतीक्षा किया करते थे। युवा उनके स्टाइल और एक्शन से खिंचे रहते थे। केंद्रीय मंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने कहा कि जीवन और सिनेमा के प्रति देव आनंद का प्यार उनकी फिल्मों के जरिए जीवित बना रहेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि देव आनंद फिल्म उद्योग और देश को भगवान की ओर से भेंट थे। वह अंतिम समय तक सक्रिय रहे और फिल्मों का निर्माण करते रहे। महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति हुई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
देव आनंद, निधन, शोक, प्रधानमंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com