अहमदाबाद विमान हादसे पर आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बताया कि '650 फीट की ऊंचाई पर विमान में खराबी आई थी. पायलट ने इमरजेंसी कॉल दी थी. हादसा दोपहर को 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ था.' नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि विमान एयरपोर्ट से दो किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हुआ था. हमें हादसे की जानकारी दो बजे लगी थी. जबकि आग पर शाम को 6 बजे काबू पाया गया. इस हादसे की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी का गठन किया गया है. हमें कल शाम (शुक्रवार) को 5 बजे हादसे वाली जगह से ब्लैक बॉक्स मिला था. जिसकी जांच अभी की जानी है. हादसे की वजह सामने आने में अभी समय लग सकता है.
"5 बजे खोला गया एयरपोर्ट"
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया, "विमान ने दोपहर 1:39 बजे टेक ऑफ किया था. लगभग 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह ऊंचाई खोने लगा. पायलट ने ATC को 1:39 बजे पूर्ण इमरजेंसी की सूचना दी थी. ATC के अनुसार जब उसने विमान से संपर्क करने की कोशिश की उसका कोई जवाब नहीं मिला. 1 मिनट के बाद विमान एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर दूर मेघानी नगर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने इस दुर्घटना से पहले पेरिस से दिल्ली और दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ाई बिना किसी घटना के पूरी की थी. दुर्घटना के कारण 2.30 बजे एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था. जिसे सभी प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद 5 बजे खोला गया."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं