विज्ञापन
Story ProgressBack

कश्मीर में शीतलहर से लोगों को मिली कुछ राहत, न्यूनतम तापमान अब भी जमाव बिंदु से नीचे

दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीती रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा.

Read Time: 1 min
कश्मीर में शीतलहर से लोगों को मिली कुछ राहत, न्यूनतम तापमान अब भी जमाव बिंदु से नीचे
फाइल फोटो
श्रीनगर:

कश्मीर के लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली है लेकिन शनिवार को भी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस गिर गया.

दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीती रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.7 डिग्री और काजीगुंड में शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

पहलगाम, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे रहा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
ट्रांसजेंडर गर्ल ने बिकिनी में शेयर की फोटो तो स्कूल ने दिखाया बाहर का रास्ता, मां ने CM हिमंत बिस्वा को लिखा पत्र
कश्मीर में शीतलहर से लोगों को मिली कुछ राहत, न्यूनतम तापमान अब भी जमाव बिंदु से नीचे
कौन हैं राजस्थान के बांसवाड़ा से जीते राजकुमार रोत, क्या है उनकी भारत आदिवासी पार्टी की विचारधारा
Next Article
कौन हैं राजस्थान के बांसवाड़ा से जीते राजकुमार रोत, क्या है उनकी भारत आदिवासी पार्टी की विचारधारा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;