हरियाणा के पंचकूला में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है. प्रवीण मित्तल और उनके परिवार के सात सदस्यों ने सेक्टर-27 में एक कार में जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली. मृतकों में प्रवीण (42), उनकी पत्नी रीना, माता-पिता, और तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) शामिल हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार पर 15-20 करोड़ रुपये का भारी कर्ज था, जिसने उन्हें इस आत्मघाती कदम की ओर धकेल दिया.
प्रवीण मित्तल, मूल रूप से हिसार के बरवाला के रहने वाले, 12 साल पहले पंचकूला आए थे. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्क्रैप फैक्ट्री शुरू की थी, लेकिन बढ़ते कर्ज के कारण बैंक ने इसे जब्त कर लिया. इसके बाद आर्थिक तंगी ने परिवार को देहरादून की ओर पलायन करने को मजबूर किया, जहां वे करीब 5-6 साल तक रिश्तेदारों के संपर्क से दूर रहे. देहरादून में प्रवीण ने टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया, लेकिन यह भी घाटे में चला गया. हाल ही में परिवार मोहाली के खरड़ और फिर पंचकूला के सकेतड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। जीविका के लिए प्रवीण ने टैक्सी चलाना शुरू किया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें प्रवीण ने लिखा, “मैं बैंक से दिवालिया हो चुका हूं . मेरी वजह से ये सब हुआ. मेरे ससुर को कुछ मत कहना.” उन्होंने अपने ममेरे भाई संदीप अग्रवाल से अंतिम संस्कार का अनुरोध किया। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि परिवार वर्तमान में देहरादून में नहीं रह रहा था. घटनास्थल पर मिली कार गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत थी, जिन्होंने प्रवीण को एनजीओ ‘चाइल्ड लाइफ केयर मिशन' के काम के दौरान मुलाकात के बाद वाहन फाइनेंस करवाया था.
पंचकूला पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं. प्रवीण के ससुर राकेश और रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार को कर्ज के कारण धमकियां भी मिल रही थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं