नई दिल्ली:
संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने सोमवार को संसद में प्रस्तुत एक रिपोर्ट में कहा कि छह साल पहले प्रसार भारती द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ किए गए एक गलत करार के कारण राजस्व को 3.39 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी 25 सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रसार भारती और बीसीसीआई के बीच यह करार 30 नवम्बर 2005 को हुआ था। समिति ने छह महीने के भीतर करार का मसौदा तैयार करने में हुई गलती पर स्पष्टीकरण देने, जानबूझ कर राजस्व को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई तथा करार को पूरा करने में शामिल रहे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। समिति ने सिफारिश की है कि सात घंटे से कम अवधि वाले मैचों के लिए बीसीसीआई को दी गई अतिरिक्त राशि वापस लेने की कार्रवाई शुरू की जाए।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बीसीसीआई, प्रसार भारती, समझौते, नुकसान