अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर परोक्ष हमला करते हुए सोमवार को कहा कि अब तक कुछ लोगों ने "कम्युनल गीत पर सेक्युलर संगीत" की धुन पर वोट लूटे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से मतदान करने का आग्रह करते हुए उन्होंने रामपुर के धनियापुर में मीडियाकर्मियों से कहा, ''मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूं. अब तक 'कम्युनल गीत पर सेक्युलर संगीत' की धुन पर कुछ लोगों ने वोट लूटे हैं." नकवी रामपुर के एक मतदान केंद्र पर मौजूद थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए अपना वोट डाला.
हिजाब विवाद को सांप्रदायिक रंग देना भारत की समावेशी संस्कृति के खिलाफ साजिश : मुख्तार अब्बास नकवी
इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने भी दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए शाहजहांपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. प्रसाद ने मीडियाकर्मियों से कहा, "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है. चुनाव के पहले चरण के रुझान बताते हैं कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है. आज दूसरे चरण में लोग फिर से भाजपा को राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर आशीर्वाद देंगे."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने मुख्तार अब्बास नकवी के आरोपों को निराधार बताया
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान आज से शुरू हो गया है. दूसरे चरण में कुल 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं