नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चौथी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने जा रहे हैं. राहुल से पहले भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है. हालांकि, उन्होंने केंद्रीय एजेंसी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उनके पेशी को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए क्योंकि उन्हें अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ रहने की जरूरत है, जो इस समय कोविड के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं.
राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर कांग्रेस ने जबरदस्त ढंग से विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस नेता अब दिल्ली के निर्धारित धरना स्थल जंतर-मंतर पर डेरा डालेंगे. पार्टी ने केंद्र की नई सैन्य भर्ती योजना, अग्निपथ के खिलाफ कल जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसका पूरे देश में जमकर विरोध हो रहा है. सूत्रों ने कहा कि बड़े पैमाने पर पार्टी को प्रभावी ढंग से विरोध दर्ज करने से रोका जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता कल 20 जून को देश भर में मोदी सरकार की युवा विरोधी अग्निपथ योजना व श्री राहुल गांधी पर केंद्रित प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। 1/2
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 19, 2022
इन्हीं दोनों मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कल शाम राष्ट्रपति महोदय से मिलकर देश की भावना को उनके सामने रखेगा। 2/2
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 19, 2022
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ट्वीट किया कर बताया कि देश भर में लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता युवा विरोधी अग्निपथ योजना के खिलाफ और मोदी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. वहीं एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल शाम को माननीय राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेगा." राष्ट्रपति से मिलकर कांग्रेस नेता देश की भावना को उनके सामने रखेंगे.
ये भी पढ़ें: 'अग्निपथ' के विरोध के बीच आनंद महिंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों को Mahindra Group में देंगे नौकरी
पार्टी नेता अजय माकन ने मीडिया से कहा कि वे भी अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग करेंगे. कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पार्टी सांसदों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. गांधी परिवार द्वारा यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (YIL) के स्वामित्व और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) में इसके शेयरधारिता पैटर्न से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए ED राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है.
VIDEO: गुजरात चुनाव: अभी से तैयारियों में जुटी पार्टियां, हर महीने रैली करेंगे PM, केजरीवाल भी दिखाएंगे दम | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं