नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई में शनिवार को कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIAL) सिर्फ मुंबई या महाराष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की परियोजना है. उन्होंने पांच चरणों में बन रहे एयरपोर्ट से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा कि निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का कामर्शियल परिचालन 31 मार्च, 2025 तक शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि, "हमारे पास दिसंबर 2024 का लक्ष्य है, लेकिन हमने तीन महीने की गुंजाइश भी रखी है जिसकी समय सीमा मार्च 2025 होगी. लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है कि यह समय सीमा से पहले पूरा हो जाएगा और दिसंबर 2024 में भी संभव है."
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का फिजिकल और फाइनेंशियल काम 55 से 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है. इस परियोजना में 18,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है.
अदाणी समूह द्वारा विकसित की जा रही नवी मुंबई हवाई अड्डा परियोजना को पांच चरणों में बांटा गया है. इसकी कुल वार्षिक क्षमता नौ करोड़ यात्रियों की होगी.
उन्होंने कहा कि "परियोजना 2018 में शुरू हुई थी और 31 मार्च, 2025 तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है. पहले और दूसरे चरण में परिचालन एक साथ शुरू होगा.” केंद्रीय मंत्री ने कहा, दूसरा रनवे और 9 करोड़ की बढ़ी हुई यात्री क्षमता वाले चार टर्मिनल तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में बनाए जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गति शक्ति योजना के तहत मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी बनाने के दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस हवाई अड्डे से सड़क, रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ-साथ वाटर कनेक्टिविटी भी भविष्य की योजनाओं में शामिल है.
यह एयरपोर्ट नेशनल हाईवे 4बी (348), सायन-पनवेल हाईवे और अटल सेतु से जुड़ा होगा. अटल सेतु मुंबई के सेवरी और रायगढ़ में न्हावा शेवा के बीच बना देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है. इसका उद्घाटन शुक्रवार को पीएम मोदी ने किया था.
उन्होंने कहा कि, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का ऐसा पहला हवाई अड्डा होगा जिसमें शहर की ओर और हवाई क्षेत्र में 10 किलोमीटर तक 1600 हेक्टेयर के भीतर ऑटोमेटेड पैसेंजर मूवमेंट होगा. यह 100 प्रतिशत ग्रीन एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. इसे मल्टीमॉडल हब से भी जोड़ा जाएगा.
सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2030 तक देश में घरेलू हवाई यात्री यातायात को मौजूदा 15 करोड़ से दोगुना करके 30 करोड़ करना है. सरकार ने अगले छह साल में 200 से अधिक हवाई अड्डे बनाने का संकल्प भी लिया है.
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना स्थल के दौरे के बाद सिंधिया ने सिडको और अदाणी समूह के अधिकारियों सहित सभी स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक की. सिंधिया ने कहा कि, "मैंने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों के साथ एक घंटे से अधिक समय तक बैठक की. वहां सभी ने मुझे आश्वासन दिया कि काम सुचारू रूप से और समय पर पूरा किया जाएगा."
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं