कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Mumbai Corona Virus) के बीच रात के कर्फ़्यू (Mumbai Night curfew) में मुंबई पुलिस ने 28 मार्च की रात ऑपरेशन ऑल आउट चलाया. इस ऑपरेशन में मुंबई पुलिस (Mumabai Police) के जॉइंट सीपी विश्वास नागरे पाटिल सहित सभी बड़े अफसर और पुलिस थानों ने हिस्सा लिया. इस दौरान 255 ठिकानों पर कांबिंग ऑपरेशन कर रिकॉर्ड पर रह चुके 1276 आरोपियों की तलाश की गई. उसमे से 503 मिले. 31 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने में सफलता मिली.
शहर भर में 208 जगहों पर नाकाबंदी लगाई गई थी. NDPS के तहत 93 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए.अवैध हथियार रखने के आरोप में 38 के खिलाफ मामला दर्ज किए गए. चार के खिलाफ अवैध अग्निशस्त्र जब्त किए गये. 42 के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया. 897 होटल और लॉज की तलाशी ली गई. मुंबई से तड़ीपार 36 गुंडों को पकडकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अपनी पहचान छिपाकर अपराध को अंजाम देने के फिराक में घुम रहे 74 लोगों को पकडा गया, गैर जमानती वारंट वाले 93 आरोपियों को पकड़ा गया. शहर के समुद्री किनारे 54 लैंडिंग पॉइंट की सुरक्षा बढ़ाई गई. कर्फ़्यू का उलंघन करने वाले 19 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. बढ़ते कोरोना मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को COVID-19 के 68,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले साल अक्टूबर महीने के बाद इतने ज्यादा केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में 68,020 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान, 291 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई है. अब तक कुल 1,61,843 लोग घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. भारत में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,20,39,644 पहुंच गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं