Ahmedabad Plane Crash: जाको राखे साईया मार सके ना कोय... अहमदाबाद प्लेन क्रैश में यह उक्ति फिर सही साबित हुई है. इस भीषण हादसे के बाद भी एक यात्री सकुशल बचा. हादसे के बाद वह घटनास्थल पर टहलता हुआ नजर आया. उसने न केवल मीडिया से बात की. बल्कि यह भी बताया कि हादसे में वह कैसे बचा. इस हादसे में जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार. रमेश विश्वास कुमार सीट नंबर-11 पर बैठे थे.
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचा अकेला शख्स #Planecrash | #AirIndia | #AhemdabadPlaneCrash pic.twitter.com/3C8DChEoDJ
— NDTV India (@ndtvindia) June 12, 2025
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
रमेश विश्वास कुमार गुजरात के पास स्थित केंद्रशासित प्रदेश दीव का रहने वाले हैं. जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ वैसे ही वह कूद गया था. पुलिस ने भी कंफर्म किया है जो आदमी बचा उसका नाम विश्वास रमेश कुमार है. रमेश कुमार विश्वास ने बताया हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं.
न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार जिंदा बच गए हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है. मालूम हो कि इससे पहले न्यूज एजेंसी एपी ने इस हादसे में विमान पर सवार सभी लोगों की मौत की सूचना दी थी. लेकिन अब इस हादसे से दो लोगों के जिंदा बचने को किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें - कैसे क्रैश हुआ प्लेन, कितना दर्दनाक है मंजर... अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी 10 बड़ी खबरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं