कॉमेडियन कुणाल कामरा के बेंगलुरू में होने जा रहे कॉमेडी शो रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने यह जानकारी खुद कुछ ट्वीट करते हुए दी. व्यंगात्मक तरीके से लिख गए अपने इन ट्वीट्स में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता हे कि उन्हें कोरोना के वेरिएंट के रूप में देखा जा रहा है. कुणाल ने लिखा, "हैलो बैंगलोर के लोगों, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बेंगलुरू में आने वाले 20 दिनों में मेरे जो शोज होने वाले थे उन्हें रद्द कर दिया गया है. शो दो कारणों से रद्द किए गए हैं, पहला कि हमें वेन्यू पर 45 लोगों को बैठाने की अनुमति नहीं मिली, जबकि इस वेन्यू पर ज्यादा लोगों की बैठने की जगह है, और दूसरा धमकियों की वजह से. मेरा शो होने पर वेन्यू को बंद करवा देने की धमकी ने भी काम खराब किया. मुझे लगता है यह भी कोविड प्रोटोकॉल और नई गाइडलाइंस का हिस्सा है. मुझे लगता है मुझे वायरस के वेरिएंट की तरह देखा जा रहा है."
Cancelling comedy shows 101.
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) December 1, 2021
???????????? pic.twitter.com/fN0U7N8QrX
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "ट्विटर पर उन लोगों के लिए जो सोच रहे हैं कि 'एक कामरा कैसे परफॉर्म कर सकता है, जबकि एक फारूकी को कॉमेडी छोड़नी पड़ी', हम इस तथ्य में सांत्वना पा सकते हैं कि शासक वर्ग कम से कम समानता के साथ उत्पीड़न करने की कोशिश कर रहा है. शायद यदि हम समान उत्पीड़न की राह पर चलते रहे, तो हम जलवायु परिवर्तन के बाद के युग में समान आजादी पर पहुंच जाएंगे."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देशभक्ति, देशद्रोह और चुटकुले ..
इसके आगे उन्होंने एक और व्यंगात्मक ट्वीट करते हुए लिखा, "शो को कैंसल करवाने के लिए मैं यहां स्टेप्स बता रहा हूं, ताकि और किसी को ऐसा करने में तकलीफ न हो. अगर वे यह तरीका अपनाते हैं और फिर भी शो कैंसल नहीं होता तो मैं स्टैंड अप कॉमेडी छोड़ दूंगा. स्टेप नंबर 1. पहले पुलिस को सूचित करें कि हिंसा हो सकती है, स्टेप नंबर 2. फिर वेन्यू के मालिक को सूचित करें कि हिंसा हो सकती है, स्टेप 3. फिर आर्टिस्ट को धमकी दें कि अगर उसने आ कर परफॉर्म किया तो पक्का हिंसा होगी, स्टेप 4. फिर वेन्यू मालिक को याद दिलाएं कि क्या हश्र हो सकता है. अगर धमकी मिलने के बाद भी आर्टिस्ट परफॉर्म करता है तो, स्टेप 5. फिर सेलिब्रेश मीम्स के साथ तैयार रहें, क्योंकि शो कैंसल करने वालों जीत इससे तय है."
'चुटकुले हकीकत नहीं होते': अवमानना केस में कॉमेडियन कुणाल कामरा का माफी मांगने से इनकार
इस लड़ी का आखिरी ट्वीट करते हुए कामरा ने लिखा, "आप इस फॉर्मूले को किसी ऐसे कलाकार पर लागू कर सकते हैं जिससे आप सहमत नहीं हैं, आपको मजाकिया नहीं लगता या उनकी कला पसंद नहीं है. आप इसका उपयोग खुद को व्यस्त रखने और जीवन में एंजॉय करने के लिए भी कर सकते हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं