विज्ञापन

ड्राइवर ने ऑटो में नाबालिग से दिनदहाड़े किया दुष्कर्म, चिल्लाने पर जंगल में छोड़कर हुआ फरार 

ओडिशा के कंधमाल जिले में दिनदहाड़े नाबालिग से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. के. नुआगांव थाना क्षेत्र में एक ऑटो ड्राइवर ने मासूम को अकेला पाकर दरिंदगी की और चिल्लाने पर ऑटो छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया.

ड्राइवर ने ऑटो में नाबालिग से दिनदहाड़े किया दुष्कर्म, चिल्लाने पर जंगल में छोड़कर हुआ फरार 

Odisha Rape Case: ओडिशा के कंधमाल जिले के के. नुआगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ऑटो ड्राइवर ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए एक नाबालिग लड़की को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया. मासूम की चीख-पुकार सुनकर आरोपी मौके से भाग निकला. इस शर्मनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गुस्सा व डर दोनों का माहौल है.

ये पूरा मामला के. नुआगांव थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई. पीड़िता नाबालिग है और घटना के बाद से मानसिक रूप से बेहद सहमी हुई है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि आरोपी बेखौफ होकर ऐसी वारदात को अंजाम देता रहा.

अकेली पाकर किया अपराध

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अकेले नहाने के लिए जा रही थी. उसी समय उसी रास्ते से एक ऑटो चालक वहां पहुंचा. लड़की को अकेला देखकर उसने ऑटो रोका और किसी बहाने से उसके पास पहुंच गया. इसके बाद उसने जबरदस्ती मासूम के साथ दुष्कर्म किया.

चिल्लाने पर ऑटो छोड़कर फरार

पीड़िता ने खुद को बचाने की भरपूर कोशिश की. जब उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपी घबरा गया. वह अपना ऑटो वहीं छोड़कर पास के जंगल की ओर भाग निकला. बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके की ओर आने लगे.

शिकायत मिलते ही पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने के. नुआगांव थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और वहां खड़े ऑटो को जब्त कर लिया. बाद में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारकेता गांव के रहने वाले गणेश पात्र के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पहले भी कई बार लोगों के गुस्से का शिकार हो चुका है.

पुलिस जांच जारी, सख्त कार्रवाई की तैयारी

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. नाबालिग की सुरक्षा और न्याय को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाने का भरोसा दिलाया है. इस घटना ने एक बार फिर समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-

10 लोगों ने अलग-अलग होटल में 9वीं की छात्रा से किया रेप, 4 महीने तक लापता रही नाबालिग ने किया हैरतअंगेज खुलासा!

"इसने मेरा रेप किया..." मथुरा में बीच सड़क चीखने लगी लड़की, बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com