अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मरीज नहीं सामने आया, जिसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 55,180 पर ही स्थिर रही. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान COVID-19 के 11 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,851 हो गई है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
राज्य में कोविड-19 के 49 मरीजों का उपचार चल रहा है. तवांग जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 10 मरीज उपचाराधीन हैं. इसके बाद पश्चिम कामेंग और निचली दिबांग घाटी में आठ-आठ मरीज जबकि पूर्वी सियांग जिले में छह मरीज इलाज करवा रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 280 पर स्थिर है.
Coronavirus India Updates: गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आये, तीन की मौत
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.40 फीसदी हो गई है, जबकि संक्रमण की दर 0.89 फीसदी दर्ज की गई. डॉ. जम्पा के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अब तक 11,88,585 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिसमें से 236 नमूनों की जांच रविवार को की गई. राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में अब तक कुल 13,34,706 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं