विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2017

क्या बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल की कारें...? गडकरी की चेतावनी से मिले ये पांच संकेत

पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाली गाड़ी बनाने वाली कंपनियों को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दो टूक चेतावनी दी है.

क्या बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल की कारें...? गडकरी की चेतावनी से मिले ये पांच संकेत
पेट्रोल-डीजल कारों को लेकर गडकरी की चेतावनी
नई दिल्ली:
  1. पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाली गाड़ी बनाने वाली कंपनियों को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दो टूक चेतावनी दी है.
  2. गडकरी ने कार कंपनियों को वैकल्पिक ईंधन से चलने वाली कार बनाने का अल्टीमेटम जारी किया है. ऐसा न करने पर कार कंपनियों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.
  3. गडकरी ने कहा कि भले ही आपको ये पसंद हो या न हो, मैं ऐसा करने जा रहा हूं. मैं पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाली गाड़ियों का बैंड बजा दूंगा. इन पर बुलडोजर चलवा दूंगा. कार कंपनियों को चेताते हुए गडकरी ने कहा कि जो सरकार का समर्थन कर रहे हैं वे फ़ायदे में रहेंगे और जो नोट छापने में लगे हैं उन्हें परेशानी होगी.
  4. गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. जल्द ही सरकार इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर नीति बनाएगी. इसके लिए कैबिनेट नोट भी तैयार किया जा रहा है. इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशनों की भी हम योजना बना रहे हैं.
  5. इस तरह से प्रदूषण भी कम होगा. यह सस्ता और प्रदूषण फ्री विकल्प है. मैं यह करने जा रहा हूं चाहे यह आपको पसंद हो या न हो. इसके लिए मैं आपसे कुछ पूछने वाला नहीं हूं.मेरा इरादा बहुत साफ है.इसलिए नम्रतापूर्वक निवेदन करना चाहता हूं कि आप रिसर्च करके बदलेंगे तो फायदे में रहेंगे और जो बदलने के बजाय सिर्फ ज्ञानार्जन करेंगे वो मुश्किल में आ जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, Petrol-diesal Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com