विज्ञापन

बंगाल चुनाव से पहले 4 TMC नेताओं को NIA का नोटिस, 17 अप्रैल को दिल्ली बुलाया

NIA ने नंदीग्राम सहकारी चुनाव में हुई बमबारी और हिंसा के मामले में 4 TMC नेताओं को नोटिस जारी किए. सभी को 17 अप्रैल को दिल्ली NIA मुख्यालय में पेश होने के निर्देश. पढ़िए अजहर मुनीर की रिपोर्ट.

बंगाल चुनाव से पहले 4 TMC नेताओं को NIA का नोटिस, 17 अप्रैल को दिल्ली बुलाया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक्शन से माहौल गरमा गया है. नंदीग्राम से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं को नोटिस जारी किया गया है. एनआईए ने टीएमसी के 4 नेताओं को तलब किया है. इन नेताओं को 17 अप्रैल को NIA मुख्यालय दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया है. मामला करीब डेढ़ साल पुराने हिंसा और बमबारी से जुड़ा है. दिसंबर-2024 में नंदीग्राम में सहकारी समिति चुनाव के दौरान हुई बड़े स्तर पर हिंसा हुई, जिसकी जांच एनआईए कर रही है. 

कई प्रभावशाली नेता सूची में शामिल

नंदीग्राम ब्लॉक-1 के कंचन नगर दिदारुद्दीन विद्याभवन मतदान केंद्र पर भाजपा और TMC समर्थकों के बीच विवाद बम विस्फोट में बदल गया था. इस मामले में 43 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी, जिसकी जांच अब NIA को सौंपी गई है. तमलुक संगठनिक जिले के प्रमुख TMC नेता शेख सूफियान, अबु ताहेर और शंकु नायक सहित कई प्रभावशाली स्थानीय नेता इस सूची में शामिल हैं.

TMC का बयान

इस कार्रवाई ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल पैदा कर रही है. विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही बयानबाजी भी तेज हो गई है. तमलुक के जिला TMC अध्यक्ष सुजीत रॉय ने नोटिस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नोटिस का अध्ययन किया जा रहा है, इसके बाद पार्टी उचित जवाब देगी. 

यह भी पढ़ेंः आशा भोसले की अचानक बिगड़ी तबीयत, पोती जनाई बोलीं– मेरी दादी थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में


 

लेखक के बारे में
img
गौरव कुमार द्विवेदी
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIA Notices TMC, Nandigram Bombing Case, TMC Leaders Summoned, West Bengal Assembly Elections, Sheikh Sufian NIA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com